दिसंबर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, 1 मई तक ही खेल पाएंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के प्लेयर
आईपीएल के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इसी साल दिसंबर में होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी 17 और 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। अगले सीजन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए 1 मई के बाद लीग में नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इसकी जानकारी दे दी है।
हालांकि, इस बात की सूचना बीसीसीआई और आईपीएल की तरफ से किसी भी फ्रैंचाइजियों को नहीं दी गई है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टूर्नामेंट के अंत तक टीम से बने रहेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी 12 मई तक ही खेल सकते हैं। टूर्नामेंट 29 मार्च से मई के तीसरे सप्ताह के बीच हो सकता है।
भारत में लीग के आयोजन पर संशय बरकरार
देश में अगले साल होने वाले आम चुनावों होने हैं, जिस कारण बोर्ड अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि मैच कहां खेले जा रहे हैं। बोर्ड को नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइजियों को मैच के वेन्यू की जानकारी देनी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगले सीजन की मेजबानी यूएई और दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक को दी जा सकती है। 2009 में दक्षिण अफ्रीका और 2014 में यूएई में मैच खेला गया था।
भारत ने विंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लखनऊ में मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार आठवीं सीरीज जीत ली है। भारत पिछली बार 2017 में वेस्टइंडीज से 1-0 से हारा था। उसके बाद टीम इंडिया सात द्विपक्षीय सीरीज और एक टी-20 टूर्नामेंट जीती। न्यूजीलैंड से एक सीरीज ड्रॉ रही थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बनाए। विंडीज 20 ओवर में 124 रन ही बना सका।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 111 रन की पारी खेली। यह उनका इस फॉर्मेट में चौथा शतक है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो (तीन शतक) को पीछे छोड़ा।
रनों के मामले में केवल गुप्टिल से पीछे रोहित
रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 86 मैच में 2,203 रन हो गए। रोहित से आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं। उन्होंने 75 मैच में 2,271 रन बनाए हैं। रोहित ने अपनी पारी में 11वां रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 62 मुकाबलों में 2,102 रन बनाए हैं। रोहित अब सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।

Comments
Post a Comment