Posts

Showing posts from October, 2018

इस दिन की जाती है देवी लक्ष्मी की पूजा, व्रत करने से मिलती है लंबी उम्र

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की आराधना कर व्रत भी किया जाता है। इस बार यह व्रत 24 अक्टूबर, बुधवार को है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो मनुष्य शरद पूर्णिमा का व्रत विधि-विधान तथा पूर्ण श्रद्धा से करता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है और उम्र भी लंबी होती है। व्रत से जुड़ी खास बातें इस विधि से करें शरद पूर्णिमा का व्रत शरद पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद अपने आराध्य देव की पूजा करें। अगर स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य ब्राह्मण से पूजा करवाएं। आधी रात के समय गाय के दूध से बनी खीर का भोग भगवान को लगाएं । खीर से भरे बर्तन को रात में खुली चांदनी में रखना चाहिए। इसमें रात के समय चंद्रमा की किरणों के द्वारा अमृत गिरता है, ऐसी मान्यता है। पूर्ण चंद्रमा के मध्याकाश में स्थित होने पर उसका पूजन कर अर्घ्य प्रदान करना चाहिए। इस दिन कांसे के बर्तन में घी भरकर ब्राह्मण को दान देने से मनुष्य ओजस्वी होता है। ऐसा धर्म शास्त्रों में लिखा है। इसलिए खाते हैं शरद पूर्णिमा की रात खीर... शरद पूर्णिमा की रात खीर खान...