Posts

Showing posts from November, 2018

चरमपंथियों का डटकर सामना करने वाले पुलिसकर्मी की कहानी

जिस शख़्स को एक राष्ट्राध्यक्ष और एक पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या, श्रीलंका के एक और राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास, सैकड़ों राजनीतिक हत्याओं, पच्चीसियों आत्मघाती हमलों, हज़ारों लोगों और सैनिकों की मौत का ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है, उसके लिए एक बात तो आँख मूंद कर कही जा सकती है कि वो निहायत ही ख़तरनाक व्यक्ति था जिसमें जीवट की कमी नहीं थी. ओसामा बिन लादेन के आदेश पर न्यूयॉर्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराए जाने से पहले प्रभाकरन के लोगों ने कोलंबो के भीड़ भरे इलाक़े में इसी नाम की उतनी ही प्रतीकात्मक इमारत नेस्तनाबूद की थी. लेकिन ओसामा की तरह प्रभाकरन एक अमीर माँ बाप की संतान नहीं थे और न ही उन्होंने इस तरह के  दुस्साहसी कामों को अंजाम देने के लिए किसी दूसरे देश की शरण ली थी. न ही ऐसे काम करने के लिए उन्हें किसी धर्म से प्रेरणा मिली थी . उनका एकमात्र धर्म था तमिल राष्ट्रवाद. एक दशक के भीतर उन्होंने एलटीटीई को मामूली हथियारों के 50 से कम लोगों के समूह से 10 हज़ार लोगों के प्रशिक्षित संगठन में तब्दील कर दिया था जो एक देश की सेना तक से टक्कर ले सकता था. काले पैर वाला शख़्स साल ...

दिसंबर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, 1 मई तक ही खेल पाएंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के प्लेयर

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इसी साल दिसंबर में होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी 17 और 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। अगले सीजन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए 1 मई के बाद लीग में नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इसकी जानकारी दे दी है। हालांकि, इस बात की सूचना बीसीसीआई और आईपीएल की तरफ से किसी भी फ्रैंचाइजियों को नहीं दी गई है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टूर्नामेंट के अंत तक टीम से बने रहेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी 12 मई तक ही खेल सकते हैं। टूर्नामेंट 29 मार्च से मई के तीसरे सप्ताह के बीच हो सकता है। भारत में लीग के आयोजन पर संशय बरकरार देश में अगले साल होने वाले आम चुनावों होने हैं, जिस कारण बोर्ड अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि मैच कहां खेले जा रहे हैं। बोर्ड को नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइजियों को  मैच के वेन्यू की जानकारी देनी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगले सीजन की मेजबानी यूएई और दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक को दी जा सकती है। 2009 में द...